पहाड़ों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और कई जगह लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने की सम्भावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 04 August 2024
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, पिछले 24 घंटों में पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों के तमाम इलाकों में बारिश हुई है। नैनीताल जिले के जोली कोर्ट में 48 एमएम बारिश हुई है। केदारनाथ में भी लगातार यात्रियों का रेस्क्यू कार्य जारी है।
Uttarakhand Weather Forecast 04 August 2024
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को भी राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। 7 अगस्त को कई जनपदों में भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 6 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना है। प्रदेश में 7 अगस्त से एक बार फिर तेज बारिश होने की सम्भावना है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान ने प्रदेश के 5 जिलों में आज रविवार 4 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने इन 5 जिलों के पूर्वानुमान लगाया है कि आज चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के एक से दो दौर होने की सम्भावना है। वहीं चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।