प्रदेश में बारिश का सिलसिला थोड़ा कम है लेकिन पहाड़ों में कुछ दौर की बारिश हो रही है जिस कारण केदारनाथ और सोनप्रयाग में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्रभावित हो रहा है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 05 August 2024
देहरादून: मौसम के पूर्वानुमान का महत्वपूर्ण अपडेट आया है। आईएमडी ने आज पांच जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Uttarakhand Weather Forecast 05 August 2024
प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं। भले ही भारी बारिश की तीव्रता कम हुई हो, लेकिन आने वाले दिनों में बौछारों का सिलसिला जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में भूस्खलन के कारण दर्जनों मार्ग बंद हैं, जिन्हें जेसीबी मशीनों से खोलने का प्रयास जारी है। प्रशासन की टीम के साथ पुलिसकर्मी भी इस कार्य में तैनात हैं। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग के कई हिस्से बंद हैं और फंसे हुए चारधाम यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक 10 हजार यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है, लेकिन अभी भी कई लोगो से संपर्क नहीं हो पाया है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी बारिश की तेज बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह में 8 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।