Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, पहाड़ों में बारिश कहर बरपा रही है कई जगह भूस्खलन से खतरा और बढ़ गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 08 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 08 August 2024

बागेश्वर: एक बार मानसून सक्रिय हो गया है आज बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की से माध्यम बारिश होने की सम्भावना है। बारिश का क्रम 10 अगस्त तक जारी रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 08 August 2024

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। केदारघाटी में तेज बारिश के कारण मंदाकनी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे सोनप्रयाग में मंदाकनी नदी पर बना अस्थायी पुल टूट गया। यह पुल आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बनाया गया था। बारिश के कारण सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। बदरीनाथ हाईवे गौचर कमेडा के पास और गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गए हैं। रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, लेकिन अब वाशआउट हुई सड़कों और रास्तों का पुनर्निर्माण सबसे बड़ी चुनौती है। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग से फिलहाल अभी बंद है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

आज प्रदेश के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को बागेश्वर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिसमें आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, और उधम सिंह नगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारी बारिश के चलते आज उधमसिंह नगर में स्कूल और आंगनाबाड़ी केंद्र में एक दिन का अवकाश है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।