Uttarakhand Weather: मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ों में सड़कें टूट रही है तो मैदानों में बाढ़ की स्थिति बनी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 09 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 09 August 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश के छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी झमझाम बारिश की सम्भावना है। अगले 5 दिनों में पहाड़ी जिलों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 09 August 2024

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी देहरादून में रुक-रुक कर बारिश होती रही। प्रदेश भर में बारिश और मलबा गिरने से 93 मार्ग बंद हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन इन बंद रास्तों को खोलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड पुल के पास कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उत्तरकाशी में दो राज्य और नौ ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जबकि नैनीताल में एक राज्य और दस ग्रामीण मार्ग बंद हैं। वहीं रुद्रपुर में अभी तक 300 लोगों को बाढ़ से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के पहाड़ी जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने प्रदेश में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी भी किया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।