उत्तराखंड: ट्रैक मरम्मत के चलते 13 अगस्त से 4 ट्रेनें रद्द, 5 ट्रेनों का भी रुट डाइवर्ट.. यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण कुछ प्रमुख ट्रेनों की सेवाओं में अस्थायी रुकावट आएगी। बरेली एक्सप्रेस ट्रेन 13, 14 और 15 अगस्त को रद्द रहेगी जबकि वाराणसी एक्सप्रेस 14, 15 और 16 अगस्त को बंद रहेगी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Trains Canceled: Details of 4 Trains Canceled 5 get Routes Changed
Image: Details of 4 Trains Canceled 5 get Routes Changed

हरिद्वार: 13 अगस्त से मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड के मिरानपुर कटरा स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम शुरू होगा। इस मरम्मत के कारण इस रूट की चार ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है। प्रभावित ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा और कुछ ट्रेनें लेट भी चल सकती हैं।

4 Trains Canceled, 5 get Routes Changed: Details

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने जानकारी दी है कि रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के कारण मेगा ब्लॉक के तहत बरेली एक्सप्रेस ट्रेन 13, 14 और 15 अगस्त को रद्द की गई है। इसी तरह वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन 14, 15 और 16 अगस्त को रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त बरेली संगम एक्सप्रेस ट्रेन भी 14, 15 और 16 अगस्त को दोनों दिशाओं से रद्द कर दी गई है।

13 से 16 अगस्त तक ट्रेनों के रूट में बदलाव:

15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर-सिंगरौली): 14 और 16 अगस्त को डायवर्ट।
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर-शक्तिनगर): 15 अगस्त को डायवर्ट।
15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस (सिंगरौली-टनकपुर): 13, 14 और 15 अगस्त को डायवर्ट।
15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस (शक्तिनगर-सिंगरौली): 14 अगस्त को डायवर्ट।
इन ट्रेनों को पीलीभीत से विशालपुर और शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा।

लक्सर, रुड़की, और हरिद्वार रूट निर्धारित समय से लेट ट्रेन:

12332 जम्मूतवी से हावड़ा, हिमगिरी एक्सप्रेस: 15 अगस्त को 2 घंटे की देरी से।
15098 जम्मूतवी से भागलपुर, अमरनाथ एक्सप्रेस: 13 अगस्त को 2 घंटे की देरी से।
13152 जम्मूतवी से कोलकाता, कोलकाता एक्सप्रेस: 13 और 15 अगस्त को 2 घंटे की देरी से।
15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़, अवध असम एक्सप्रेस: 13 और 15 अगस्त को 2 घंटे देरी से।
12379 हावड़ा से देहरादून, कुंभ एक्सप्रेस: 15 अगस्त को 4 घंटे देरी से।
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन 5 दिन के लिए प्रभावित होगा।