Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

प्रदेश में मानसून की बारिश फिर से तेज हो गई है। आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 11 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 11 August 2024

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों तक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 11 August 2024

मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है, पहाड़ों में लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा मार्ग प्रभावित हो रहा है। यमुनोत्री राजमार्ग दो घंटे के लिए बंद रहा। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड राजमार्ग, डोलिया देवी क्षेत्र में मलबा आने के कारण शनिवार सुबह से बंद है। सीमा सुरक्षा संगठन की टीम रास्ता खोलने में लगी हुई है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इन जिलों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जबकि मैदानी जनपदों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।