Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: एक व्यक्ति को साइबर ठग ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया। ठग ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 47 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला दर्ज कर लिया है पुलिस जांच कर रही है।
जगदीश प्रसाद निवासी जीएमएस रोड ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने एक नंबर भेजते हुए दावा किया कि वह उनका है। जब पीड़ित ने असहमति जताई तो फोन करने वाले ने खुद को राजीव सिन्हा, मुंबई के कोलाबा स्टेशन से बताया और कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर और अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। इसके बाद फोन करने वाले ने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के केस का डर दिखाया और पूछा कि क्या उनका खाता केनरा बैंक में है, जिस पर पीड़ित ने इंकार कर दिया।
फोन करने वाले ने पीड़ित को धमकाया कि उसने नरेश गोयल के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की है और अगर वह सहयोग नहीं करेगा तो अरेस्ट वारंट जारी हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ने सीबीआई और जस्टिस के नाम पर पत्र भी तैयार करवाया और तत्काल 47 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने 5 अगस्त को बताए गए खाते में 47 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने मामले को अपने परिचितों के सामने रखा तो उसे ठगी का एहसास हुआ। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर पुलिस खाते की जांच कर रही है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।