Uttarakhand Weather Update: आज इन 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानिए मौसम के ताजा हाल

पर्वतीय जिलों में बारिश के कहर से लोग इन दिनों बहुत प्रभावित हो रहे हैं, कहीं भूस्खलन से गाँव में लोगों की घरों को खतरा बढ़ गया तो कहीं बाढ़ से लोगों के घर जलमग्न हुए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 15 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 15 August 2024

देहरादून: अब मानसून की रफ़्तार में कुछ कमी होने की सम्भावना है। आज पर्वतीय जिलों में कुछ दौर की बारिश होने के आसार हैं जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 15 August 2024

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण पुलों के टूटने और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया है। मुनस्यारी धापा मिलन बॉर्डर रोड पर चिलमधार के पास मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। चारधाम यात्रा पर भी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश के कारण राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। उधर बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर, गुलाबकोटी और छिनका में मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। हाईवे को फिर से चालू करने के लिए काम तेजी से चल रहा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बारिश से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि पर्वतीय जिलों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और नदी-नालों के पास रहने वाले लोग सतर्क रहें। आने वाले दिनों में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी पड़ सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।