Uttarakhand: इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिये आज का वेदर अपडेट

उत्तराखंड में अब मानसून की रफ़्तार थोड़ा कम हो गई है और मैदानों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आज कुछ जिलों में भारी बारिश की सम्भावना बनी है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand Weather Forecast 16 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 16 August 2024

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य जिलों में भी कुछ दौर की बारिश होने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 16 August 2024

पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि मैदानों में इन दिनों बारिश ना के बराबर हो रही है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आई आपदा में लापता हुए तीन लोगों के शव मिले हैं। जिनकी शिनाख्त के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पैदल यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए काम जारी है। भूस्खलन का सिलसिला लगातार पहाड़ो में हो रहा है जिस कारण कई सड़कें भी अभी तक बंद हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, और नैनीताल के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की भी संभावना है। पर्वतीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि हल्की बारिश भी इन क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।