Uttarakhand Weather Update: अभी और सताएगी बारिश, आज इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावनाएं हैं, वहीं मैदानों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand Weather News and Forecast 17 August 2024
Image: Uttarakhand Weather News and Forecast 17 August 2024

टिहरी गढ़वाल: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से माध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather News and Forecast 17 August 2024

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं, जिससे कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी-नाले भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोग और चार धाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्री विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने सुझाव दिया है कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही यात्रा का निर्णय लें अन्यथा यात्रा से बचें।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उत्तराखंड के मौसम के और बिगड़ने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।