Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: विजिलेंस की टीम ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो में छापा मारकर सहायक महाप्रबंधक को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि उसकी तीन अनुबंधित बसों के संचालन को सुचारू रखने के लिए प्रति बस 3,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल ने जांच कराई जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज 17 अगस्त को टीम ने एआरएम अनिल कुमार सैनी को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के आवास की तलाशी ली जा रही है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।