उत्तराखंड में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News and Forecast 20 August 2024
रुद्रप्रयाग: आज भी प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं, मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश की सम्भावना जताई है जिस कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather News and Forecast 20 August 2024
उत्तराखंड में कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। बारिश होते ही तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण अब हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है। सोमवार हुई को भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कई बार तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश भर में तेज बारिश की संभावना है। 21 अगस्त के बाद बारिश कम होने का पूर्वानुमान है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।