Uttarakhand News: सूबेदार मेजर बच्चों की शिक्षा के लिए सेलाकुई में ले रहे थे प्लाट, हो गयी लाखों की लूट

उत्तराखंड में देहरादून से कई बार जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े की खबरें आती रहती हैं, अब यहां सेना के सूबेदार मेजर और उनके रिश्तेदारों से तीन लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Land Scam in Selaqui: Subedar Major Cheated of 26 Lakh in Land Scam in Selaqui
Image: Subedar Major Cheated of 26 Lakh in Land Scam in Selaqui

देहरादून: सूबेदार मेजर महावीर सिंह समेत उनके फौजी भाई-बहन से तीन लोगों ने जमीन के नाम पर 26 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत मिलने पर सेलाकुई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Subedar Major & Family Cheated of ₹26 Lakhs in Land Scam

थाना सेलाकुई में सूबेदार मेजर महावीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक प्लॉट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने नीरज शर्मा उसकी पत्नी आशू शर्मा और ज्योति पंवार से संपर्क किया। नीरज शर्मा ने खुद को इंवेस्टर्स फोरम का निदेशक बताते हुए प्लॉट बेचने का प्रस्ताव रखा और शीशमबाड़ा में एक प्लॉट की जानकारी दी। सौदा 15 लाख 75 हजार रुपये में तय हुआ और उन्होंने 7 लाख 60 हजार रुपये अग्रिम दिए।

गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन का कर रहे थे सौदा

हालांकि जब सूबेदार मेजर ने रजिस्ट्री के लिए बार-बार संपर्क किया तो आरोपियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शक होने पर पता चला कि जिस प्लॉट को बेचने की बात की जा रही थी वह गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन है। सूबेदार मेजर ने बताया कि नीरज शर्मा ने उनके भाई कुलवीर और बहन सरिता से भी 18 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए हैं। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।