Uttarakhand Weather Update: बारिश से कर्णप्रयाग और टिहरी में भारी नुकसान, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मानसून ने फिर से उत्तराखंड में तबाही मचाना शुरू कर दिया है, बीते दिन हुई जोरदार बारिश कई जगह लोगों के लिए आफत बनकर बरसी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 21 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 21 August 2024

देहरादून: मॉनसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है, आज प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Uttarakhand Weather Forecast 21 August 2024

मंगलवार की रात बारिश कहर बनकर बरसी है, कर्णप्रयाग और टिहरी में भारी नुकसान हुआ है, जहां कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए और कई मवेशी जिंदा दफन हो गए। जनपद चमोली में बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा आने के कारण बंद हो गया है। दून समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। विशेष रूप से कुमाऊं में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश की संभावना जताई है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में भी आंशिक बादलों के बीच तेज बौछारें हो सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि तेज बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में यात्रा से बचें।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।