Uttarakhand Weather: 25 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट.. सावधान रहें

उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है, भारी बारिश ने शहर से लेकर गांव तक के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 22 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 22 August 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Forecast 22 August 2024

उत्तराखंड में बारिश इस समय आफत बनकर बरस रही है, जिससे लगातार तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कुमाऊँ से लेकर गढ़वाल तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली के पगनों गांव में मलबे और पानी से लोग बेहद परेशान हैं। वहीं मंगलवार को टिहरी के घनसाली में बादल फटने की घटना ने सभी को डरा दिया, जिसमें दो भवन क्षतिग्रस्त हो गए और मवेशी जिंदा ही मलबे में दब गए। बीती रात दून में करीब साढ़े चार घंटे की लगातार जोरदार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस बारिश के दौरान एक व्यक्ति की बरसाती नाले में डूबकर मौत हो गई, जबकि एक घर पर पेड़ गिरने से भीतर सो रहे परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, और अल्मोड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए 25 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।