Uttarakhand News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती जल्द

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है जल्द ही प्रदेश में लोअर पीसीएस के पदों पर भर्ती शुरू होगी।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Lower PCS Recruitment in Uttarakhand: Recruitment Will Be Done On 117 Posts of Lower PCS in Uttarakhand
Image: Recruitment Will Be Done On 117 Posts of Lower PCS in Uttarakhand

देहरादून: धामी सरकार ने लोअर पीसीएस सेवा भर्ती के लिए राज्य लोक आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। जिसमें लोअर पीसीएस के 117 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती होगी।

Recruitment Will Be Done On 117 Posts of Lower PCS in Uttarakhand

राज्य सरकार की तरफ से बेरोजगार युवकों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने रिक्त पदों की भर्ती की घोषणा की है, जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद जगी है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने लोअर पीसीएस सेवा के लिए राज्य लोक आयोग को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कुल 117 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 12 पद राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

राज्य सरकार के इन सात विभागों में होगी 117 पदों पर भर्ती

अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने बुधवार को आयोग को भेजे गए पत्र में बताया कि यह भर्ती सात विभागों के 117 पदों के लिए होगी। इनमें नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक, और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को राजभवन ने वर्षों से लंबित राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी।