Uttarakhand News: 3000 में बिका ARTO के वरिष्ठ सहायक का ईमान, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक बार फिर से विजिलेंस टीम ने किसी सरकारी कर्मचारी को घूस लेते हुए पकड़ा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Senior Assistant Arrested Taking Bribe: Senior Assistant Arrested Taking Bribe Three Thousand
Image: Senior Assistant Arrested Taking Bribe Three Thousand

कोटद्वार: विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इनपर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

Senior Assistant Arrested Taking Bribe Three Thousand

विजिलेंस टीम ने आज आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि महेंद्र सिंह ने चालानी रसीद जारी करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। अब विजिलेंस टीम आरोपी के कार्यालय और आवास के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर 22 अगस्त को कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है और निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अगर कोई आपसे रिश्वत लेता है तो यहाँ करें शिकायत

यदि किसी सरकारी विभाग में काम कर रहे अधिकारी, कर्मचारी या लोक सेवक अपने कर्तव्यों को निभाते समय अवैध लाभ या रिश्वत मांगते हैं या आय से अधिक संपत्ति जुटाते हैं तो लोग सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना डर के जानकारी दें।