Uttarakhand Weather: पहाड़ों से मैदानों तक भारी बारिश से तबाही, आज भी इन 5 जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून फिर से आफत लेकर आया है, इन दिनों हो रही जबरदस्त बारिश से हर कोई परेशान है। अभी आने वाले कुछ और दिनों में भी बारिश का यह क्रम चलता रहेगा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Forecast 23 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 August 2024

रुद्रप्रयाग: इन दिनों प्रदेश में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज के लिए आईएमडी ने पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Forecast 23 August 2024

उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश वर्षा का सिलसिला जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह भारी बारिश हो रही है। बीती रात रुद्रप्रयाग के फाटा में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। गदेरे में आए मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक नेपाल के रहने वाले थे। केदारघाटी में मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है जिससे यात्रा बाधित हो रही है। उधर बीती रात की बारिश से बदरीनाथ हाईवे भी बंद है। इसके अलावा देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। लोगों को नदी से दूरी बनाने को कहा गया है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा इसलिए स्थानीय लोगों व यात्रियों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.2डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।