उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगहों पर बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 August 2024
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पांच जिलों में भारी बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Forecast 24 August 2024
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दिन प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया जिससे कई इलाकों में स्थिति गंभीर हो गई। वहीं आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से वे उफान पर हैं। विभाग की ओर से लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, और चमोली के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य में मानसून का कहर अभी भी जारी है हालांकि कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इस महीने के अंत में बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.1डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।