उत्तराखंड: टिहरी झील में क्रूज बोट के टेंडर में घिरे सतपाल महाराज, बेटे ने किया है आवेदन

क्रूज बोट चलाने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत ने आवेदन किया है। इस पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपना मुद्दा बना लिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Tender of Cruise Boat in Tehri Lake: Satpal Mahaaj srurrounded in the tender of cruise boat in Tehri lake
Image: Satpal Mahaaj srurrounded in the tender of cruise boat in Tehri lake

टिहरी गढ़वाल: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए कुल 23 व्यक्तियों ने आवेदन किया। इन आवेदनों की जांच के बाद छह व्यक्ति पात्र पाए गए, जिनमें उनके बेटे सुयश रावत भी शामिल हैं।

Uttarakhand Tehri Lake cruise boat Tender Tourism minister satpal maharaj son applied

एक नए विवाद ने तब जोर पकड़ा जब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे का एक आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह आवेदन टिहरी बांध झील पर क्रूज बोट संचालन के लिए किया गया था और इसमें सतपाल महाराज के बेटे के साथ-साथ टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति का नाम भी शामिल है। विपक्ष का आरोप है कि उत्तराखंड में सरकार अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि बेरोजगार युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। सतपाल महाराज मीडिया के सवालों से दूर रहते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सरकार इसकी निगरानी करेगी।

क्रूज बोट टेंडर में 6 निवेशकों ने किया है आवेदन

टिहरी पर्यटन विकास प्राधिकरण ने क्रूज बोट संचालन के लिए निवेशकों से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद 21 अगस्त को टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने एक सूचना जारी की जिसमें निवेशकों को 28 अगस्त को फिर से उपस्थित रहने के लिए कहा गया। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि कौन-कौन सी कंपनियां इस परियोजना में शामिल हो सकती हैं। सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रघुवीर सिंह सजवाण, सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत और होलीडेज कंपनी के नाम के साथ-साथ तीन अन्य निवेशक भी शामिल हैं।