Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: प्रशासन की ओर से एसडीएम शाह की अगुवाई में रामनगर में मंडी समिति के बाहर प्रशासन ने 35 अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।
रामनगर में मंडी समिति के मुख्य गेट के बाहर लोक निर्माण विभाग की सड़क पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया। इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फरवरी में सड़क पर 35 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रशासन ने खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
क्षेत्रीय एसडीएम शाह ने यह भी जानकारी दी कि अतिक्रमण हटाने के दौरान 11 लोगों ने अपनी दुकानों के जरिए व्यापार शुरू कर दिया था। अब क्षेत्र को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो चुका है, जिससे यहां सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी अवैध अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई है और मंडी को 27-28 तारीख को बंद रखा गया था। भविष्य में इस क्षेत्र में 40 नई दुकानें बनाई जाएंगी जो किसानों को आवंटित की जाएंगी।