Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: आशीष जोशी ने उत्तराखंड पीसीएस 2021 परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त की है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। वर्तमान में आशीष जोशीमठ में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 296 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अल्मोड़ा के जगयूड़ा गांव के रहने वाले आशीष जोशी ने पीसीएस 2021 परीक्षा में पहले स्थान पर रहे, जबकि वैभव कांडपाल दूसरे और पंकज भट्ट तीसरे स्थान पर आए हैं। इस बार 10 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर और 10 पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। यह परीक्षा 27 फरवरी और 5 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें 1111 अभ्यर्थी सफल हुए थे। साक्षात्कार और मेडिकल के बाद जारी अंतिम परिणाम में कुल 296 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिनमें 10 अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।