Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, जानिए मौसम के ताजा हाल

लगातार बारिश के बाद अब प्रदेशभर में मौसम साफ हो गया है। पहाड़ों में सुहाना मौसम है, जबकि मैदानों में गर्मी ने फिर से दस्तक दी है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 01 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 01 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 01 September 2024

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड का मौसम साफ है, स्थिति यह है कि मैदानी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार का तापमान पिछले साल का रिकॉर्ड पार कर गया। चारधाम यात्रा की बात करें तो केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है। शनिवार को सोनप्रयाग से 2075 तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। उधर यमुनोत्री धाम की यात्रा चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है, क्योंकि मानसून के दौरान 102 किलोमीटर लंबे यमुनोत्री हाईवे पर 8 नए भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। सितंबर और अक्टूबर में मौसम के ठीक रहने से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। लेकिन अब यात्रा के सुचारू होने के बावजूद ये सक्रिय भूस्खलन जोन रास्ते में एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका को लेकर भी सतर्क किया है। अनुमान के मुताबिक, सितंबर में हर सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे देशभर में बारिश हो सकती है। इस दौरान मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।