Uttarakhand Weather Update: फिर आफत बनकर बरसी बारिश, आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कुछ दिनों से बारिश का कहर थम सा गया था लेकिन बीती रात हुई तेज बारिश के बाद से मानसून ने करवट ले ली है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 02  September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 02 September 2024

देहरादून: मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज इन पांच जिलों के अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम दौर की बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 02 September 2024

उत्तराखंड में कई दिनों बाद एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे पूरे प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने के साथ ही कई सड़कों के बंद होने की भी खबरें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर उत्तरकाशी के मोरी के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई। बकरी पालकों ने इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी है घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

रुद्रप्रयाग जिले में बारिश कल रात से लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को रुद्रप्रयाग के साथ ही देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 6 जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि मंगलवार से मौसम के साफ रहने की संभावना है जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।