Uttarakhand Weather Update: आज इन 6 जिलों में बरसेगी आफत की बारिश, जानिए मौसम अपडेट

उत्तराखंड में मानसून अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है लेकिन फिर भी इन दिनों भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 03 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 03 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 03 September 2024

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश की गति कुछ धीमी हो गई है, लेकिन एक या दो दौर की बारिश भी काफी नुकसान पहुंचा रही है। बारिश नहीं होने पर लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं, जबकि बारिश होने पर मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार देर रात से हुई बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए जिससे 400 यात्री रास्ते में फंस हुए हैं। भारी बारिश के चलते केदार घाटी में कोहरा छाने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही। बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पागल नाला, पातालगंगा, चिका और नंदप्रयाग समेत कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया, जिससे सोमवार को बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले करीब 2000 यात्री विभिन्न जगहों पर फंसे रहे।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में भारी बारिश के साथ अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दिनों बाद बारिश का यह सिलसिला कम हो जायेगा और फिर पूरे प्रदेश में मौसम साफ़ देखने को मिलेगा।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।