Uttarakhand Weather Update: आज इन 4 जिलों में बरसेंगे बादल, 9 सितंबर तक इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अभी मौसम का कहर जारी रहेगा। जुलाई और अगस्त के बाद अब सितंबर में भी मौसम का मिजाज कड़ा रहने वाला है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 04 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 04 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 04 September 2024

मंगलवार को पहाड़ी जिलों में जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। देहरादून में दिनभर धूप के बाद रात में भारी बारिश हुई। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से एक बार फिर भूस्खलन की खबर आई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। वरुणावत पर्वत का यह भूस्खलन 21 साल पहले के ट्रीटमेंट के बाद अब फिर से सक्रिय हो गया है, जिसने 2003 के विनाशकारी भूस्खलन की यादें ताजा कर दी हैं जिसे सोचकर आज भी उत्तरकाशी के लोग कांप उठते हैं। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों काे भी काफी नुकसान पहुंचा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आपदा संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को यात्रा से बचने और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।