Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ठंड ने दी दस्तक, आज इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून फिलहाल कम होने के मूड में नहीं है, आगामी दिनों में भी प्रदेश में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 05 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 05 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की आशंका जताई है। अगले दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Uttarakhand Weather Forecast 05 September 2024

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे रातों में ठंडक का अनुभव हो रहा है। बारिश थमने के आसार अब भी नहीं दिख रहे हैं। देहरादून में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही। पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चमोली जिले के गैरसैंण में एक जेसीबी चालक की भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में मोरी-पुरोला राज्य मार्ग पर खरसाडी के पास सड़क धंसने से सेब से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके अलावा वरुणावत पर्वत के तलहटी में बसे गुफियारा क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भी बताई है। जबकि अन्य जनपदों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।