मानसून की बारिश इन दिनों लगातार जारी है, अब लोगों के लिए यह आफत बन गई है, क्योंकि कई क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 07 September 2024
देहरादून: आईएमडी ने आज उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की सम्भावना जताई है। अन्य कुछ जनपदों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने और कुछ दौर की बारिश हो सकती है।
Uttarakhand Weather Forecast 07 September 2024
उत्तराखंड में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कई क्षेत्रों में घंटे तक मूसलधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की स्थिति पैदा हो गई। वहीं ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर मकान ढहने और बिजली आपूर्ति ठप होने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम के मिजाज ने इन क्षेत्रों में चुनौतियां और भी बढ़ा दी हैं।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, पौड़ी, और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। 13 सितंबर से मानसून के फिर से सक्रिय होने पर पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लोगों को एहतियात बरतने के लिए निर्देशित किया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।