Uttarakhand News: 15 हजार में बिका LIC इंजीनियर का ईमान, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

मंगलवार को सीबीआई ने एलआईसी के सहायक अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
LIC Engineer Caught Taking Bribe: LIC Engineer Caught Taking Bribe by CBI
Image: LIC Engineer Caught Taking Bribe by CBI

देहरादून: शिकायतकर्ता ने पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये देने के लिए पहुंचा था, तभी सीबीआई की टीम ने ट्रैप में फंसकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

LIC Engineer Caught Taking Bribe by CBI

सीबीआई ने भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक अधिशासी अभियंता भगवती प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायत के अनुसार भगवती प्रसाद लंबित बिलों के भुगतान के बदले एक ठेकेदार से 57 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने बार-बार अनुरोध करने के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय किया, जिसमें 15 हजार रुपये अग्रिम देने की बात तय हुई थी।

ट्रैप टीम ने कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद अपनी टीम को जांच के लिए नियुक्त किया। मंगलवार शाम को टीम ने ठेकेदार से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए भगवती प्रसाद को उसके कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर की तलाशी ली गई जो रात तक जारी रही। भगवती प्रसाद को बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।