Uttarakhand Weather News: पहाड़ों पर खिली धूप, इस दिन तक खुशनुमा रहेगा मौसम.. फिर बरसेगी आफत

पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है, जिससे कई स्थानों पर व्यापक नुकसान हुआ है। आज मौसम कुछ साफ़ रहने का अनुमान है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 16 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 16 September 2024

देहरादून: रविवार को बारिश से राहत मिली जबकि सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की सम्भावना है। इसके अलावा कल प्रदेशभर में मानसून के एक और दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Uttarakhand Weather Forecast 16 September 2024

उत्तराखंड में लगातार तीन से चार दिनों तक भारी बारिश हुई, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे यात्रा को कई दिनों तक रोकना पड़ा। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया था। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम में सुधार होते ही यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 17 सितंबर से प्रदेश में मानसून का एक और सक्रिय दौर शुरू हो सकता है। 17 से 19 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।