पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में खुशनुमा मौसम रहा और पहाड़ों से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश रही।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17 September 2024
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे बारिश से राहत कुछ राहत रही, अगले तीन-चार दिन भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश की सम्भावना के साथ मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून के एक और दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
Uttarakhand Weather Update 17 September 2024
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में खुशनुमा मौसम रहा और पहाड़ों से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश रही। चारधाम यात्रा में बड़े दिनों के बाद काफी संख्या में लोग केदारनाथ पंहुचे, 15 सितम्बर से केदारनाथ के लिए 8 कंपनियों के हेलिकॉप्टर से सफर शुरू हो गया, जिसके बाद काफी संख्या में लोग धाम पंहुचे। मानसून में अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे यात्रा कुछ दिन रुकी रही। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बाद मौसम में सुधार होते ही यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में अलगे 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना बताई गयी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिन मानसून की गतिविधि कमजोर रहेगी। शनिवार तक मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है, शनिवार से अगले तीन-चार दिन फिर मानसून की संभावनायें बन रही हैं। अलगे चार दिन यानी कि 20 सितम्बर तक उत्तराखंड में मौसम यूं ही साफ़ बने रहने की संभावनाएं बताई गयी हैं जबकि उसके बाद 21 सितम्बर से फिर मानसून के सक्रिय होने की रिपोर्ट मौसम विभाग ने दी है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक रहा। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से कम रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर (उधम सिंह नगर) में दर्ज किया गया। देहरादून में औसत तापमान 29 डिग्री और मौसम में नमी 74% तक रिकॉर्ड की गई, टिहरी गढ़वाल में 18 डिग्री तापमान और मौसम में आद्रता 94% तक है, पंतनगर की ओर अभी तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि मौसम में नमी 75% है जबकि मुक्तेश्वर में 23.5 डिग्री तापमान के साथ मौसम में 70% नमी है, इसके अलावा अल्मोड़ा में वर्तमान तापमान 24.5 डिग्री और वातावरण में 90% से ज्यादा नमी रिकॉर्ड की गयी है।