Uttarakhand Weather Update: आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

मॉनसून विदाई की ओर है, लेकिन बारिश का प्रकोप अभी भी जारी है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 18 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 18 September 2024

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग ने फिर से पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक से दो दिनों तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update 18 September 2024

गुरुवार से शनिवार तक हुई भारी बारिश ने उत्तराखंड के कई जिलों में तबाही मचाई, जिसमें चंपावत और पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि शनिवार से सोमवार तक बारिश में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन मंगलवार से मॉनसून फिर सक्रिय हो गया। बारिश के धीमे पड़ने के साथ ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने रफ्तार पकड़ी है, यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे की मरम्मत का काम अब भी धीमी गति से चल रहा है। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 17 दिनों के भीतर 2.70 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतिदिन औसतन 20,000 यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। मॉनसून के चलते यात्रा धीमी रही थी, लेकिन बारिश कम होने के बाद यात्रा ने फिर से गति पकड़ ली है। अब तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 59.30 लाख तक पहुंच चुका है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में पिथौरागढ़, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, क्योंकि यहां भारी से अत्यधिक बारिश होने की उम्मीद है। बाकी जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य का मौसम साफ रहने का अनुमान है। निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी बंगाल में बन रहे निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में भी बारिश की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।