Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: प्रतापनगर की कुट्टी रावत बगियाल ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने भूगोल विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतापनगर क्षेत्र के बागी गांव की कुट्टी रावत बगियाल भूगोल विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही इस परीक्षा को पास किया है और दूसरी रैंक हांसिल की है। वे इससे पहले भूगोल में 64 फीसदी अंकों के साथ यूजीसी नेट और जेआरएफ परीक्षाएं भी पास कर चुकी हैं। उनके पति दीपक बगियाल ने बताया कि कुट्टी ने अपनी पूरी शिक्षा ग्रामीण परिवेश में ही पूरी की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा एस.आर.के पब्लिक स्कूल लंबगांव और केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड से प्राप्त की, जबकि माध्यमिक शिक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लंबगांव से प्रथम श्रेणी में पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा की डिग्री फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव से भी प्रथम श्रेणी में हासिल की। शादी के बाद भी कुट्टी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस मुकाम तक पहुंचीं।
मातृत्व सुख प्राप्त करने के बाद भी कुट्टी रावत ने अपनी पढ़ाई का सफर नहीं रोका। 2018 में माँ बनने के बाद उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ 2020 में भूगोल विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करते हुए UGC नेट और 2021 में 99.97 परसेंटाइल के साथ JRF परीक्षा उत्तीर्ण की। कुट्टी रावत फिलहाल DAV(PG) College Dehradun से PhD कर रही हैं और भविष्य में एक सफल IAS अधिकारी बनना चाहती हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पति दीपक बगियाल, परिवार और गुरुजनों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ और हौसला बढ़ाया।