Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून की विदाई में अभी वक्त बाकी

उत्तराखंड में मानसून की विदाई अभी थोड़ी और देर से होगी। सितंबर के अंत तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 19 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 19 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना दर्ज की है वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Update 19 September 2024

उत्तराखंड में बादलों के बीच अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी जारी रही। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश का क्रम धीमा पड़ सकता है। सामान्यतः मानसून जून के अंत में उत्तराखंड में प्रवेश करता है और सितंबर के अंत में विदा हो जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह क्रम थोड़ा आगे बढ़ा है। अब मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, जबकि हाल के वर्षों में यह अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक भी सक्रिय रहता है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। आज अधिकांश हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी, इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि 23 और 24 सितंबर को मौसम फिर से बदल सकता है और राज्य के कई जिलों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।