Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: एक तरफ जहां भारतीय लोग अपनी संस्कृति को छोड़कर वेस्टर्न कल्चर की ओर भाग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई विदेशों लोग हैं जो हिन्दू संस्कृति और परिधान को अपना रहे हैं। हर साल सैकड़ों विदेशी लोग भारत के अलग-अलग स्थानों पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए आते हैं। इसी तरह से रूस देश के दो जोड़ों ने हरिद्वार के एक आश्रम में भारतीय विधि-विधान, रश्मों और भारतीय परिधान के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी के फोटो और वीडियो की लोग जमकर प्रशंशा कर रहे हैं।
रूस के इन जोड़ों ने हरिद्वार के भूपतवाला स्थित अखंड परमधाम आश्रम में भारतीय रीती-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर शादी की। अखंड परमधाम आश्रम में दूल्हा-दुल्हन के साथ आये अन्य लोगों ने भारतीय धुनों पर जमकर नाच गान किया। शादी में मौजूद सभी विदेशी बाराती काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।