Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: शराब और गांजे के नशे में एक भाई ने अपनी सगी बहन से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी, जिसके बाद परिवार ने पथरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को लक्सर तिराहे से गिरफ्तार किया।
पथरी थाना क्षेत्र में एक परिवार किराए पर लक्सर-हरिद्वार रोड के पास एक गांव में रहता है। परिवार की बेटी भी पास ही अपने पति के साथ अलग किराए के मकान में रहती है और दोनों एक कंपनी में काम करते हैं। 20 सितंबर को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसका भाई शराब और गांजे का आदी है। उसी दिन जब वह घर पर अकेली थी, तो उसके भाई ने उसे गन्ने के खेत में बुलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पहले अपने पति को फिर अपने माता-पिता को दी।
इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ फेरुपुर चौकी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ धारा 74 BNS, 64(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लक्सर तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।