Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: सैनिक अजय नेगी तीन दिनों की छुट्टी के बाद रुड़की जाते समय हरिद्वार में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र के जौरासी गौणा निवासी बंगाल रेजीमेंट के जवान अजय नेगी अपनी छुट्टियों पर घर आए हुए थे। बीते रविवार को अपनी तीन दिनों की छुट्टी के बाद जब वह रुड़की जा रहे थे, तब हरिद्वार में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। पत्नी रितु नेगी और मां मुन्नी देवी ने अपने लाल को खोने का दुख सहन नहीं कर पाईं और बिलख उठीं।
अजय नेगी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर सैकड़ों लोग जुट गए। पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम ले जाया गया, जहां उनके भाई सैनिक लकी नेगी को 19 कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा तिरंगा सौंपा गया। नम आंखों से विदाई देते हुए वहां मौजूद लोगों ने ‘अजय नेगी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। शहीद अजय नेगी वर्तमान में हरियाणा के हिसार कैंट में कार्यरत थे और उन्होंने पांच वर्ष पूर्व सेना की बंगाल रेजीमेंट में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।