बारिश से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को इससे काफी राहत मिली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 26 September 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की सम्भावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अगले 30 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
Uttarakhand Weather Update 26 September 2024
सितंबर में जून जैसी चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान थे, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया था। लेकिन बुधवार को मौसम बदल गया और लोगों को राहत की सांस ली। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी दिखाई दी। देहरादून समेत कई पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं टिहरी और चमोली समेत कई जगहों पर भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर भूमि कटाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 25 सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। 26 सितंबर को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में ज्यादातर जगहों और मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस महीने के आखिरी दिनों में मानसून विदा हो जाएगा। 28 सितंबर के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।