Uttarakhand Weather News: आज 9 जिलों में बारिश की संभावना, फिर सुहावना हो जाएगा उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले जमकर बरस रहा है, लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन अब ये बारिश आफत बनती जा रही है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 27 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 27 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की सम्भावना है तथा 30 सितम्बर तक बारिश का यह क्रम बना रहेगा।

Uttarakhand Weather Update 27 September 2024

उत्तराखंड में 25 सितंबर से अचानक मौसम में बदलाव हुआ और रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बीते दिन से राज्य के कुछ ही हिस्सों में बारिश देखने को मिली। इसके अलावा गुरुवार को टिहरी और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई स्थानों पर भू-कटाव हुआ। वहीं बूढ़ा केदार क्षेत्र में धर्म गंगा नदी के उफान के कारण सड़क खोलने में लगी पोकलैंड मशीन नदी के बीच में फंस गई। मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अक्टूबर से बारिश कम होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम सुहावना हो जाएगा।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आज फिर तेज बारिश का अलर्ट है, खासकर बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी। पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार हैं, जबकि कुमाऊं के अन्य जिलों के साथ-साथ गढ़वाल के टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।