Uttarakhand Weather Update: 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, चारधाम में साफ रहेगा मौसम

मानसून अपनी विदाई की ओर है पर बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। बीते दिन भी प्रदेश में कई जगह भारी वर्षा हुई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 28 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 28 September 2024

देहरादून: मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की सम्भावना बताई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Uttarakhand Weather Update 28 September 2024

उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट ले रहा है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कभी धूप तो कभी बादल नजर आ रहे हैं। पिछले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में भारी बारिश और मलबे के कारण 98 मार्ग बंद हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में प्रभावित हैं, खासतौर पर ग्रामीण मोटर मार्ग। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में यातायात ठप हो गया है। उधर केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 सितंबर तक राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है। मानसून की विदाई तीन अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।