Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: मुख्य सचिव आईएएस राधा रतूड़ी को एक साल में दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। मुख्य सचिव रतूड़ी का पहला सेवा विस्तार 30 सितंबर 2024 को खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले ही शासन ने मुख्य सचिव को 6 महीने सेवा विस्तार दुबारा दे दिया है।
उत्तराखंड शासन से एक बड़ा फैसला आया है। धामी सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का विस्तार देते हुए उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया था, अब एक बार फिर उनका सेवा विस्तार 6 महीने बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब आईएएस राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 तक उत्त्ताराखंड के मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। डीओपीटी ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।
शासन की तरफ से जारी लेटर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक सेवा विस्तार दिया गया है। गौरतलब हो कि मुख्य सचिव की रेस में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी बने हुए थे और उनके नाम की भी लगातार चर्चा चल रही थी। डीओपीटी ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को आगामी 6 महीने का सेवा विस्तार देकर इन सभी चर्चाओं को विराम दे दिया है।