Uttarakhand Weather Update: आज 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन खिली रहेगी धूप

उत्तराखंड में अब मानसून विदाई पर है। जाते जाते भी मानसूनी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। बीते रोज उत्तराखंड में कई जगह भारी वर्षा हुई, आज भी 5 जिलों में अलर्ट है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 29 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 29 September 2024

देहरादून: देहरादून मौसम केंद्र ने आज उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की सम्भावना बताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गयी है।

Uttarakhand Weather Update 29 September 2024

उत्तराखंड में मौसम अब बदल रहा है। मानसून की सक्रियता धीरे धीरे काम है और पहाड़ों में मौसम सुहाना हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। दिन में चमकती धुप और सुबह शाम सर्द हवाएं महसूस होने लगी हैं। आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा सहित देहरादून और गढ़वाल के विभिन्न स्थानों में हल्की भी से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की लुकाछुपी जारी है। पिछले तीन दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में भारी बारिश और मलबे के कारण वर्तमान में 98 से अधिक मार्ग बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में ग्रामीण इलाके में प्रभावित हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार मेंटिनेंस और रस्ते सही करने का काम जारी है और धाम में अब श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। देहरादून ,बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में शाम के वक्त बादल छाएंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 सितंबर तक राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है। मानसून की विदाई तीन अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।