उत्तराखंड में मानसून लगभग विदाई की ओर है लेकिन अभी भी मौसम लगातार आंखमिचौली खेल रहा है और फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 30 September 2024
देहरादून: आज पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है और चार जिलों में भरी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण मौसम गर्म रहने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 30 September 2024
पिछले कुछ दिनों की बारिश से गर्मी में राहत मिली थी, लेकिन रविवार को बारिश कम होते ही तापमान बढ़ने लगा। इस कारण दिन के समय तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मॉनसून उत्तर भारत से पूरी तरह विदा हो जाएगा। उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और नदियों का जलस्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न के कारण तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। अक्टूबर में प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के चलते मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण मौसम गर्म रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। 3 अक्टूबर को उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई की संभावना जताई जा रही है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.06डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।