गढ़वाल: गाय चराने जंगल गए पिता-पुत्र पर टूट पड़ा ततैयों का झुंड, बुरी तरह काट कर ले ली जान

टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया, ततैयों के हमले में पिता के साथ एक मासूम भी अपनी जान गंवा बैठा, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Wasp Attack: Father Son Died cause of Wasp Bite in Tehri Garhwal
Image: Father Son Died cause of Wasp Bite in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: जंगल की ओर गाय चराने निकले पिता और पुत्र पर अचानक कई ततैया ने हमला कर दिया। अपने बेटे को बचाने के लिए सुंदरलाल ने खुद को उसके ऊपर लेटाया, लेकिन ततैया के झुण्ड ने दोनों की जान ले ली।

Father-Son Died cause of Wasp Bite in Tehri Garhwal

आज टिहरी जिले के तुनेटा गांव में एक दुखद घटना घटी, यहाँ 47 वर्षीय सुंदरलाल अपने आठ वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल गए। तभी अचानक कई ततैया ने उन पर हमला कर दिया। अपने बेटे को बचाने के लिए सुंदरलाल उसे अपनी छाती से लगाकर जमीन पर लेट गए, लेकिन ततैया के हमले को रोकना संभव नहीं हो सका, जिससे दोनों बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। टिहरी गढ़वाल में हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता के साथ एक मासूम भी अपनी जान गंवा बैठा, इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

वन विभाग से परिवार को मुआवजे की गुजारिश

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण तुरंत दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाने में असमर्थता जताई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि दोनों को ततैया ने बुरी तरह काटा था। अब पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की क्योंकि सुंदरलाल परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था।