Uttarakhand: थम गई मानसून की रफ्तार, सुहावना हुआ उत्तराखंड में मौसम.. जानिये Weather Update

उत्तराखंड में मानसून अब फीका पड़ गया है, कुछ दिनों में अब मानसून की विदाई होने वाली है जिसके बाद मौसम साफ़ रहेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 01 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 01 October 2024

देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक अब राज्य से मानसून की विदाई होने वाली है। आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की उम्मीद कम है।

Uttarakhand Weather Update 01 October 2024

उत्तराखंड में मॉनसून अब विदाई की तैयारी में है। इस सीजन में बारिश सामान्य रही लेकिन इसका पैटर्न असंतुलित रहा। कहीं भारी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर केवल हल्की बौछारें देखने को मिलीं। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से जलभराव से राहत जरूर मिली है लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। वहीं अब सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है। मानसून सीजन के दौरान जून में सामान्य से कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। विशेषकर सितंबर में कुछ जिलों में मौसम का रुख सख्त रहा और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। कुमाऊं के कुछ जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में धूप खिली रहने से तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। हालांकि कुछ इलाकों में काले बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। इस मॉनसून सीजन में बागेश्वर जिले में सर्वाधिक बारिश हुई, जबकि पौड़ी में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।