Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पंकज मोदी का स्वागत हेलीपैड पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल और तीर्थ पुरोहितों ने किया। इसके बाद वे केदारनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक किया और रुद्राभिषेक कर पूजा संपन्न की।
बदरी केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पंकज मोदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र, विभूति और रुद्राक्ष की माला भेंट की। उन्होंने बाबा केदार की पूजा कर देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पंकज मोदी ने कहा कि वे पिछले दो दशकों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आते रहे हैं। पंकज मोदी ने वर्ष 2014-15 में बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान संपन्न करवाया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय के लिए प्रार्थना की थी। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी की जीत राष्ट्र की जीत है।
मानसून की विदाई से पहले ही केदारनाथ यात्रा ने फिर रफ़्तार पकड़ ली है, यहाँ रोजाना औसतन 10,000 से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या साढ़े बारह लाख को पार कर गई है। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम में 10 लाख 55 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। कुल मिलाकर 23 लाख से अधिक भक्तों ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं।