Uttarakhand: सुबह-शाम हल्की ठंड की दस्तक, पहाड़ी जिलों में बूंदा-बांदी.. जानिये आज का Weather Update

मानसून ने अब लगभग विदाई ले ली है सुबह शाम हल्की ठण्ड होने लगी है तो दिन में अभी भी धूप परेशान कर रही है। कुछ दिनों से मौसम साफ़ है जिस कारण दिन में तपिश बढ़ गई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 02 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 02 October 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकाँश जिलों में मौसम साफ़ रहेगा जबकि कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। हालाँकि मॉनसून कुछ दिनों में विदा हो जाएगा, लेकिन विदाई से पहले बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 02 October 2024

मानसून की विदाई से पहले मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में चटक धूप के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होता है। देहरादून में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। ओस गिरने से सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप और उमस से गर्मी का एहसास जारी है। बारिश का सिलसिला थमने के बाद चार धाम यात्रा में तेजी आ गई है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मॉनसून के बाद गोमुख और तपोवन ट्रैक पर भी रौनक लौट आई है। अब ग्लेशियर की ऊंची चोटियों पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोही भी तैयारी करने लगे हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। अक्टूबर माह में चटक धूप खिलने से तापमान और बढ़ने की संभावना है, खासकर मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे शुष्क मौसम का असर महसूस होगा।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।