Uttarakhand Weather Update: इस मानसून 10% ज्यादा रही बारिश, जानिये आगे कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम

बुधवार को उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो गई। इस सीजन में सामान्य बारिश दर्ज की गई, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश भी देखने को भी मिली।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 03 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 03 October 2024

देहरादून: मानसून ने औपचारिक विदाई ले ली है। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब मानसून रेखा प्रदेश से लौट चुकी है। इस सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather Update 03 October 2024

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक बारिश के बाद अक्टूबर की शुरुआत में मानसून विदा हो गया है। पिछले तीन वर्षों से अक्टूबर में ही मानसून की विदाई हो रही है। इस बार मानसून ने 27 जून को उत्तराखंड में दस्तक दी, जिसके बाद बारिश तेज हो गई। हालांकि, जून में 49% कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में सामान्य से 20% अधिक वर्षा दर्ज की गई। अगस्त में 9% और सितंबर में 55% अधिक बारिश हुई। पूरे मानसून सीजन में बागेश्वर में सबसे अधिक और पौड़ी में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 1163 मिमी की सामान्य वर्षा की तुलना में प्रदेश में 1273 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 10% ज्यादा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में चटख धूप देखने को मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में गिरावट की संभावना है। पिछले वर्ष मानसून ने उत्तराखंड से 6 अक्टूबर को विदाई ली थी। वहीं वर्ष 2022 में मानसून अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विदा हुआ था, जबकि 2021 और 2020 में यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही लौट गया था। वहीं अब नवरात्र के शुभारंभ से पहले मानसून ने विदाई ले ली है, जिससे अब मानसूनी बारिश की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.08 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।