Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: वायुसेना में सार्जेंट के पद पर चेन्नई में तैनात सुरेश की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। पिता के निधन के बाद सुरेश पर बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चों की पूरी जिम्मेदारी थी, उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।
पंतनगर क्षेत्र के शांतिपुरी निवासी भारतीय वायुसेना के जवान सुरेश जोशी (38) चिंतामणि जोशी के पुत्र थे, उनका गुरुवार शाम को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर चेन्नई में तैनात थे और मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सुरेश जोशी के निधन से उनकी पत्नी प्रीती जोशी और मां सीता देवी गहरे सदमे में हैं।
उन्होंने कहा कि सुरेश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। केवल 38 वर्ष की उम्र में उनके चले जाने से अब बूढ़ी सास और दो बच्चों की जिम्मेदारी प्रीती के कंधों पर आ गई है। परिवार में अचानक आए इस दुखद अवसर से सभी सदस्य आहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।