Uttarakhand: शहरों में गर्मी से राहत तो पहाड़ों में ठंड की दस्तक, जानिए आज के मौसम समाचार

मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है, जिससे मैदानी जिलों में इन दिनों लोग चटक धूप का सामना कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से एक बार फिर से राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 05 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 05 October 2024

देहरादून: उत्तराखंड में अक्टूबर में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मानसून के जाने के बाद बारिश की कमी साफ महसूस की जा रही है। जहां पहले इन दिनों सर्दियां दस्तक दे देती थीं, वहीं अब धूप के कारण गर्मी का प्रभाव जारी है। आज हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Update 05 October 2024

मानसून के बाद उत्तराखंड में मौसम के बदलते ही धूप का असर तेज हो गया है, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस की जा रही है। भारी बारिश के बाद जहां यात्रा में रुकावट आई थी, वहीं अब तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बद्रीनाथ धाम में अब तक 1070312 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, केदारनाथ धाम में 1269672 भक्तों ने दर्शन किए हैं, गंगोत्री धाम में 721375 और यमुनोत्री धाम में 632037 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। जबकि हेमकुंड साहिब में 180050 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। देहरादून के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों और गढ़वाल के हरिद्वार व देहरादून में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मानसून खत्म होने के बाद भी राज्य में कई सड़कें अब तक बंद हैं, और उन्हें बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.06 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.70 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.90 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।